मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने राइफल मैन बी.सी. गब्बर सिंह जी एवं अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी के स्मारक पर जाकर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

चंबा, टिहरी- मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज चंबा, टिहरी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए राइफल मैन बी.सी. गब्बर सिंह जी एवं अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी के स्मारक पर जाकर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक टिहरी  किशोर उपाध्याय, धनोल्टी  प्रीतम सिंह पंवार, देवप्रयाग  विनोद कंडारी, घनसाली शक्तिलाल शाह सहित अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।