विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने मौजूद सभी पदाधिकारियों से एक जुट होकर जनसेवा, मंडल विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक जन तक पहुंचने आह्वान किया

सहसपुर, चंदेल कॉम्प्लेक्स चांदपुर में भाजपा सहसपुर मंडल की कार्यसमिति बैठक मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न की गई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर भी मौजूद रहें।
बैठक का शुभारंभ अटल बिहारी वाजपेई, पंडित दिन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शुरू किया गया।

कार्यसमिति को जिला अध्यक्ष मीता सिंह , विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर, मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री सुरेंद्र चौहान ने संबोधित किया!

विधायक सहदेव सिंह ने इस दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी एक बहुत ही संगठित राजनीतिक दल है। हमारे पास प्रधानमंत्री जी का नेतृत्व है और उनकी लोकप्रियता व नेतृत्व क्षमता का हम हर स्तर पर उपयोग करते हैं।
सेवा, संतुलन, संयम, समन्वय, सकारात्मक, सद्भावना और संवाद के आधार पर भाजपा कार्यकर्ता समाज की सेवा कर रहे हैं । भाजपा वो पार्टी हैं जो गांव, गरीब, दलित, वंचित, शोषित, महिला, युवा, किसान को मजबूती प्रदान करती है। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने मौजूद सभी पदाधिकारियों से एक जुट होकर जनसेवा, मंडल विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक जन तक पहुंचने आह्वान किया।
उन्होंने कहा की मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों के अनुभव एवं संगठन कौशल क्षमता से पार्टी और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनेगी।

इस दौरान कार्यसमिति का सफल संचालन महामंत्री सिद्धार्थ द्वारा किया गया। कार्यसमिति में मन की बात कार्यक्रम पर मंडल महामंत्री सुमित सैनी द्वारा , G20 सम्मेलन पर मंडल मीडिया प्रभारी सिकंदर रावत द्वारा और जोशीमठ आपदा पर जिला मंत्री नवीन रावत द्वारा रिपोर्ट पेश की गई ।
राजनीतिक प्रस्ताव मंडल उपाध्यक्ष बाबूराम कटारिया ने पढ़ा व उसका अनुमोदन मंडल उपाध्यक्ष महिपाल व मंडल उपाध्यक्ष सपना द्वारा किया गया।

डाटा एंट्री व उपयोग के विषय पर संजय नौटियाल द्वारा इस दौरान प्रेजेंटेशन दिया गया!

इस दौरान अरविंद सोलंकी, मंडल महामंत्री सिद्धार्थ, सुमित सैनी, मंडल उपाध्यक्ष संध्या कुवर , शुभम मल्ल, मंडल मंत्री रकम चौधरी , महिला मोर्चा अध्यक्ष कमला देवी, जिला कार्यकारिणी सदस्य सोहनपाल तोमर , भगत सिंह चौहान ,डॉ तुमम्न सिंह , राजेंद्र रावत, भगवती प्रसाद बेलवाल , रमेश चंदेल, प्रदीप गुप्ता आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे !