नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को तत्काल कार्यवाही हुए पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को तत्काल कार्यवाही हुए पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोपेश्वर, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  वादी स्थानीय निवासी ने थाना गोपेश्वर पर आकर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ पड़ोस में रहने वाले सतेन्द्र कुमार ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की है। जिस सम्बन्ध में थाना गोपेश्वर में मु0अ0सं0 08/2023 धारा 354 क (1) (i)भादवि0 व 7/8 पोक्सो अधिनियम बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना महिला उपनिरीक्षक पूनम खत्री के सुपुर्द की गयी। दौराने विवेचना अभियोग उपरोक्त में पीडिता के बयानों के आधार पर पुलिस अधीक्षक चमोली  प्रमेन्द्र डोबाल  द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध पर तत्काल कार्यवाही कर अभियोग के सफल निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह रौतेला के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों पर दबिश देकर ठोस पतारसी सुरागरसी कर अथक प्रयास से अभियुक्त सतेन्द्र कुमार पुत्र  कन्हैया लाल निवासी शिव शक्ति नगर मन्दिर मार्ग गोपेश्वर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को  न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अभियुक्त का नाम पताः- सतेन्द्र कुमार पुत्र श्री कन्हैया लाल निवासी शिव शक्ति नगर मन्दिर मार्ग गोपेश्वर

पंजीकृत अभियोगः- पंजीकृत मु0अ0सं0 08/2023 धारा 354 क (1) (i)भादवि0 व 7/8 पोक्सो अधिनियम

पुलिस टीमः-

1- उप0नि0 पूनम खत्री
2- कॉन्स विकास जुयाल