मंत्री गणेश जोशी ने शीघ्र ही सभी समस्या का निराकरण का भरोसा दिलाया।

 

*फ़ोटो: हरिद्वार प्रवास के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद शर्मा के निजी आवास पर पार्टी के पदाधिकारियों वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भेंटवार्ता करते मंत्री जोशी*

हरिद्वार,18 नवम्बर। काबीना मंत्री गणेश जोशी शुक्रवार को हरिद्वार प्रवास के दौरान जनपद हरिद्वार के संदेश नगर कनखल में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद शर्मा के आवास पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंट की।
इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को फूलमाला पहनाकर उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने मंत्री गणेश जोशी को विभिन्न समस्याओं के बारे में अवगत कराया जिसपर मंत्री गणेश जोशी ने शीघ्र ही सभी समस्या का निराकरण का भरोसा दिलाया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में देश निरंतर विश्व गुरु की तरफ आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य के चौमुखी विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। मंत्री जोशी ने कहा कि हमारा संकल्प है कि जब राज्य 25 वर्ष का होगा तो उत्तराखंड हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य में शामिल हो इस दिशा में प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मंत्री जोशी ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यताओं से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का भी आवाहन किया।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष इंद्राज दुग्गल, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका हरिद्वार अशोक त्रिपाठी, प्रमोद सैनी, सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जमदगनी, पूर्व सभासद विमल दयानी, पूर्व महामंत्री भाजपा नरेश जायसवाल, सुरेश भाटिया, पूर्व राज्य मंत्री विमल कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।