मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नयागांव भट्टे (सितारगंज) में वेदराम स्कूल, किच्छा की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

देहरादून,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नयागांव भट्टे (सितारगंज) में वेदराम स्कूल, किच्छा की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने के साथ ही सभी घायलों का सरकार की ओर से नि:शुल्क इलाज सुनिश्चित करने व दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के भी निर्देश दिये हैं।