मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  मुख्यमंत्री आवास परिसर में राजकीय वृक्ष बुरांश के पौधे का रोपण किया

देहरादून,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  मुख्यमंत्री आवास परिसर में राजकीय वृक्ष बुरांश के पौधे का रोपण किया। यह पहली बार है जब मुख्यमंत्री आवास परिसर में बुरांश के पौधे का रोपण किया गया है। मुख्यमंत्री श्री धामी के निर्देशानुसार राजकीय उद्यान सर्किट हाऊस में भी बुरांश के पौध रोपे गए हैं। इसके अलावा राजकीय उद्यान में बांज, देवदार, काफल, शहतूत, जामुन के पौधे भी लगाये जा रहे हैं।