मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी महाराज ने भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

देहरादून,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी महाराज ने भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि संतों का आशीर्वाद उनके लिए पावन धरोहर के रूप में है। उन्होंने महंत रविंद्रपुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े द्वारा कोरोना काल में मानवता के लिए किए गए कार्यों की सराहना की।