मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के मंत्रिगणों, सांसदों, विधायकों, विभिन्न दायित्वधारियों, जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।

देहरादून,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश के मंत्रिगणों, सांसदों, विधायकों, विभिन्न दायित्वधारियों, जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में आये प्रदेश के लोगों ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जन समस्यायें भी सुनी और सम्बंधित अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश भी दिये। जन्मदिन की शुभकामनाएं हेतु मुख्यमंत्री ने सभी का आभार व्यक्त किया।