भारतीय किसान संघ की प्रांतीय बैठक संपन्न

देहरादून,तिरंगे के बाद भारतीय किसान संघ ग्राम समितियों को पाटेगा किसान संघ के झंडे से ,भारतीय किसान संघ की प्रांतीय बैठक भगवानपुर स्थित प्रदेश अध्यक्ष भुवन विक्रम डबराल के छात्रावास में, प्रांतीय अध्यक्ष डबराल जी की अध्यक्षता और प्रदेश महामंत्री चौधरी कुवर पाल सिंह के संचालन में ,संयुक्त क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्रीमान शिव कांत दीक्षित के मार्गदर्शन में संपन्न हुई ,

उन्होंने कहा के 15 अगस्त आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा के बाद अब 2 सितंबर को भारतीय किसान संघ भगवान बलराम जयंती किसान दिवस के मौके पर सभी ग्राम समितियों को किसान संघ के झंडे से पाठ देगा और पूरा गांव केसरिया नजर आएगा ,जैसे किसान की पक्की हुई फसल केसरिया रूप में दिखाई देती है ,श्रीमान दिक्षित जी ने कहां की राजनीति करने वालों के मुकाबले किसानों की संख्या ज्यादा है ,नौकरी करने वालों के मुकाबले किसानों की संख्या ज्यादा है, श्रीमान दीक्षित जी ने प्रांत के अभ्यास वर्ग पर चर्चा की और 15 व 16 और 17 अक्टूबर को पंतनगर उधम सिंह नगर जनपद में सुनिश्चित किया गया ,इसके अलावा 2 सितंबर को किसान दिवस पर देसी हल् का पूजन करके किसान दिवस भगवान बलराम जयंती मनानी है, हर घर पर किसान संघ का झंडा लगाया जाएगा ,इसके अलावा 17 और अट्ठारह सितंबर को महिला अभ्यास वर्ग अखिल भारतीय ,वृंदावन उत्तर प्रदेश में होगा, जिसमें उत्तराखंड से महिला भाग लेंगी, इसके अलावा 8 और नो अक्टूबर को अखिल भारतीय प्रबंध समिति की बैठक दिल्ली में होगी ,जिसमें हर प्रांत के अध्यक्ष महामंत्री और संगठन मंत्री भाग लेंगे ,इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी पूरी भाग लेगी साथ ही हरिद्वार उधमसिंह नगर देहरादून पौड़ी उत्तरकाशी चमोली टिहरी सहित 8 जनपदों के कार्यकर्ता प्रांतीय बैठक में भाग ले रहे थे, प्रांत और जिला बैठक से पहले और बाद में बैठक में अपेक्षित कार्यकर्ताओं से संपर्क और संवाद पर विस्तार से चर्चा की गई, जिला प्रभारी प्रांत का पदाधिकारी होता है और जिले की सभी पदाधिकारी विकास खंडों के अध्यक्ष और मंत्री जाे जिला कार्यकारिणी के साधन सदस्य माने जाते हैं,  जिला बैठक में अपेक्षित होते हैं, प्रांत की बैठक के लिए प्रांत की पूरी कार्यसमिति और सभी जनपदों के जिला अध्यक्ष और जिला मंत्री अपेक्षित होते हैं ,खंड की बैठक मैं खुद के पूरे कार्यसमिति और ग्राम समिति के अध्यक्ष मंत्री अपेक्षित होते हैं, सभी डायरी पेन लेकर समय से उपस्थित हो ,प्रांत के अभ्यास वर्ग में प्रांत की पूरी कार्यकारिणी और जिलों के सभी पदाधिकारी अपेक्षित माने गए हैं ,सुबह सभी लोग उपस्थित रहेंगे ,इसके अलावा प्रांत देना और विकास खंड की बैठक से पूर्व किसान संघ का झंडा अनिवार्य रूप से लगेगा, किसान सघ का झंडा अनिवार्य रूप से लगेगा और किसान संघ का गीत भी दोहरा जाएगा,  भारतीय किसान संघ को मजबूत करने के लिए संपर्क और संवाद विषय पर संयुक्त क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्रीमान शिवकांत जी ने विस्तार से चर्चा की ,उत्तराखंड के 218 गांव की सूची बनी ,जहां किसान संघ नियमित संपर्क रखेगा और संगठन को मजबूत करने के लिए नया संपर्क नया विस्तार किया जा रहा है ,प्रांत जिला विकासखंड के कार्यकर्ताओं को संपर्क के लिए गांव सुनिश्चित किए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक संपर्क किसानों से हो सके और लाभकारी मूल्य की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में दिल्ली रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन के माध्यम से जोरदार धरना प्रदर्शन करेगा और सरकार को हिला कर रख देगा ,

इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा प्रांत जैविक प्रमुख संजय बडोनी, प्रदेश मंत्री चंद्रकला बहन जी ,प्रदेश महिला प्रमुख श्रीमती ममता राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर शाही ,प्रदेश प्रचार प्रमुख नितिन शाही ,जिला अध्यक्ष उधम सिंह नगर कृष्ण कुमार  तिवारी ,प्रांत कार्यसमिति सदस्य मास्टर नकली राम ,जिला अध्यक्ष देहरादून  द्वारका चौहान ,प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल राणा ,प्रदेश कोषाध्यक्ष कुशल पाल सिंह ,जिला मंत्री हरिद्वार ठाकुर यशपाल सिंह ,अजय बडोनी ,जिला मंत्री टिहरी अनुप सेमवाल ,जिला मंत्री रुद्रप्रयाग धूम सिंह राणा ,जिला अध्यक्ष रुद्रप्रयाग विमलेश यादव, जिला जैविक प्रमुख उधम सिंह ,नगर सूरत सिंह नेगी, जिला अध्यक्ष टिहरी महेश पोखरियाल ,जिला प्रमुख पौड़ी और संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा सहित अनेक लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए और संगठन मजबूत करने का संकल्प लिया,