मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में जोनल रिक्रूटिंग ऑफिसर मेजर जनरल एन.एस. राजपुरोहित ने शिष्टाचार भेंट कर #अग्निपथ_योजना के बारे में अवगत कराया

देहरादून,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में जोनल रिक्रूटिंग ऑफिसर मेजर जनरल एन.एस. राजपुरोहित ने शिष्टाचार भेंट कर #अग्निपथ_योजना के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। मेजर जनरल राजपुरोहित ने बताया कि गढ़वाल क्षेत्र के सभी ज़िलों के लिए भर्ती रैली 19 से 31 अगस्त तक कोटद्वार में आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार कुमाऊँ क्षेत्र में अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और उधमसिंह नगर के लिए भर्ती रैली 20 से 31 अगस्त तक रानीखेत में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि चम्पावत और पिथौरागढ़ जनपदों के लिए 05 से 12 सितम्बर तक पिथौरागढ़ में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने मेजर जनरल एन.एस. राजपुरोहित को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार भर्ती प्रक्रिया में सेना को हर सम्भव सहयोग उपलब्ध कराएगी।