विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम कारबारी के साई लोक कालोनी में उत्तराखंड जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक की।

देहरादून,ग्राम पंचायत कारबारी ग्रांट में विगत कुछ दिनों से पेयजल समस्या बनी हुई है, जिस बारे में सूचना मिलते ही  सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम कारबारी के साई लोक कालोनी में उत्तराखंड जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।

बैठक के दौरान मौजूद विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्यवाही कर उक्त ग्राम पंचायत व आसपास के क्षेत्रों में हो रही पेयजल समस्या का तत्काल समाधान करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों से लापरवाही न करने को कहा । क्षेत्र में विद्यमान पेयजल संकट से जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसका तुरंत निवारण किया जाना आवश्यक है। विधायक ने अगले दो दिन के भीतर कारबारी ग्रांट के पेयजल समस्या का स्थाई समाधान करने के आदेश अधिकारियों को दिए है।

बैठक के दौरान पूर्व ग्राम प्रधान दयानंद जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश उनियाल, राजेंद्र प्रसाद सती, ग्राम पंचायत सदस्य सुमन भासकंडी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा थापा, राजेश थपलियाल आदि भी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहें।