विधायक सहदेव पुंडीर ने अधिकारियों को निर्देशित किया की  कार्यवाही पूर्ण कर मार्ग निर्माण कार्य का प्राकल्न प्रस्तुत करें।

विधायक सहदेव पुंडीर ने अधिकारियों को निर्देशित किया की  कार्यवाही पूर्ण कर मार्ग निर्माण कार्य का प्राकल्न प्रस्तुत करें।

देहरादून ,आशारोड़ी वन रेंज के अंतर्गत आज ग्राम उमेदपुर से नयागांव की ओर जाने वाले संपर्क मोटर मार्ग के संबंध में स्वीकृत वन भूमि के अंतिम छोर तक राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा संयुक्त सर्वेक्षण किया गया। इस दौरान विधायक सहदेव पुंडीर भी उपस्थित रहें।
संयुक्त सर्वेक्षण के दौरान सीमा चिन्हित कर लोक निर्माण विभाग को अवगत कराया गया। शेष कार्यवाही व पिलर निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जायेगा।

इस दौरान विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया की जल्द से जल्द आगे की कार्यवाही पूर्ण कर मार्ग निर्माण कार्य का प्राकल्न प्रस्तुत करें।

संयुक्त सर्वेक्षण के दौरान राजस्व विभाग से तहसीलदार सोहन सिंह, कानूनगो सरदार सिंह

वन विभाग से वन क्षेत्राधिकारी उदय गौड़, वन दरोगा मोहन लाल, राजपाल सिंह, वन आरक्षी गौरव कुमार , एस डी ओ लाखन सिंह, सुभाष वर्मा, सर्वेयर बृजेश पांडे, सतीश चौधरी, जोशी,

लोक निर्माण विभाग से सहायक अभियंता मुकेश कुमार , कनिष्ठ अभियंता शक्ति आर्य,

व जनप्रतिनिधि के रूप में लखन सिंह राणा, अनिल नौटियाल, वाणी भूषण गैरोला, आदि मौजूद रहें