विधायक सहदेव पुंडीर ने जनता दरबार आयोजित कर विधानसभा सहसपुर के विभिन्न क्षेत्रो से आये जनसामान्य की समस्याओं को सुना

देहरादून , सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने अपने कैम्प कार्यालय सुद्धोवाला में जनता दरबार आयोजित कर विधानसभा सहसपुर के विभिन्न क्षेत्रो से आये जनसामान्य की समस्याओं को सुना। इस दौरान लोगो ने विभिन्न विषयों पर अपनी व्यक्तिगत व सार्वजनिक समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। लोगो की समस्याएं सुनने के बाद विधायक ने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया व शेष के तत्काल निदान हेतु सम्बंधित अधिकारियों से फ़ोन पर संपर्क कर निर्देशित किया।

विधायक ने कहा की जनता की समस्याओं का समाधान करना ही मेरा कर्तव्य हैं। यह जनता का स्नेह ही हैं जो सदैव उनके हितों के लिए मुझे तत्पर रहने की प्रेरणा देता हैं। किसी भी अधिकारी द्वारा जनहितो की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनता दरबार के दौरान ही विधायक ने ग्राम शाहपुर कल्याणपुर, धर्मावाला, आदूवाला, कुंजा, कुंजाग्रांट, कुल्हाल, नयागांव, स्मिथनगर आदि गांव के करीब 20 निर्धन परिवारजनों को पुत्री के विवाह व बीमारी के उपचार हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता के चेक भी वितरित किये।
उन्होंने कहा कि निर्धन, असहाय व जरूरतमन्द लोगो को आर्थिक रूप से मदद पहुँचाना सदैव भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं में रहा है। वे निरंतर जरूरतमन्दो की मदद करते रहें है और आगे भी करेंगे।
चेक वितरण के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के रूप मे क्षेत्र पंचायत सदस्य आदूवाला रमेश सैनी, मंडल महामंत्री नरेश कुमार, मंडल मंत्री चैती देवी, सतपाल व जीवन सिंह भी मौजूद रहें।