विधायक सहदेव पुंडीर ने  सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता से विधानसभा सहसपुर के विभिन्न सिंचाई संबंधित मुद्दों पर वार्ता की

देहरादून,सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने  यमुना कालोनी देहरादून स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय में प्रमुख अभियंता से विधानसभा सहसपुर के विभिन्न सिंचाई संबंधित मुद्दों पर वार्ता की। मौके पर अन्य सिंचाई अधिकारी भी मौजूद रहें।

इस दौरान विधायक ने विधानसभा सहसपुर के अंतर्गत समस्त स्वीकृत व गतिमान सिंचाई संबंधित कार्यों की प्रोग्रेस के बारे में जानकारी ली।

विधायक ने इस दौरान अधिकारियों को मालढुंग जलाशय योजना, सिंचाई नहर व हैड मरम्मत कार्य व विधानसभा के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर स्वीकृत बाढ़ सुरक्षा दीवार निर्माण कार्यों में तेजी लाने व शीघ्रातिशीघ्र आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए।

विधायक ने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कहा जनता की समस्याओं का निवारण करना ही हमारा कर्तव्य है। जनहित में होने वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।