विधायक सहदेव पुंडीर ने  ग्राम सोरना लोअर में मार्ग निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया

देहरादून,सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने  ग्राम सोरना लोअर में बड़वा मुख्य मार्ग से भगवान सिंह रावत  के घर की ओर जाने वाले मार्ग निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। सभी क्षेत्रवासियों ने इस दौरान विधायक का आभार व्यक्त किया।

350 मीटर की लंबाई के उक्त मार्ग का निर्माण कार्य लगभग ₹ 18.18 लाख की लागत से एमडीडीए के माध्यम से पूर्ण किया जायेगा।

इस दौरान विधायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों व संबंधित ठेकेदार को उचित मानकों व सही गुणवत्ता के साथ मार्ग निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मार्ग निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही व समझौता स्वीकार नहीं किया जायेगा।


इस शुभ अवसर पर नागेंद्र तोमर, जयपाल सिंह तोमर, सुमन तोमर, भगवान सिंह रावत, बाबूराम कटारिया, राजपाल तोमर, आनंद सिंह, सुरेश चंद, अमित रावत, सत्यपाल सिंह आदि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।