लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के तत्वावधान में सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की 195 वी जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।

बिजनौर। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के तत्वावधान में सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की 195 वी जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।
सोमवार को समीपवर्ती ग्राम द्वारिका पुरी मैं शिव मंदिर पर आयोजित जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मास्टर राजपाल सिंह सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे उन्होंने 19वीं शताब्दी में सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई लड़ी दबे कुचले शोषित उपेक्षित दलितों पिछड़ों के मसीहा महात्मा ज्योतिबा फुले हमेशा सर्वहारा वर्ग के उत्थान के लिए लड़ाई लड़ते रहे उन्होंने सत्यशोधक समाज की स्थापना करके समाज में व्याप्त रूढ़ियों अंधविश्वासों के खिलाफ एक जंग लड़ी और शिक्षा को सर्वोपरि बताते हुए उन्होंने दबे कुचले शोषित उपेक्षित वर्ग के लिए शिक्षा के द्वार खोलें उनका कहना था की शिक्षा के बगैर हम पशु के समान हैं इसलिए हम सबको चाहिए कि हम शिक्षित बने संगठित हो और संघर्ष करें। अंतरराष्ट्रीय सैनी समाज मार्गदर्शन एकता संघ के प्रदेश प्रभारी मास्टर अनिल सैनी ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले को शिक्षित करके उन्हें प्रथम शिक्षिका का गौरव दिलवाया और सावित्रीबाई फुले ने महिला शिक्षा को सर्वोपरि मानते हुए महिला शिक्षा को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि हम सब को चाहिए कि हम अपने बच्चों के साथ साथ लड़कियों की शिक्षा को भी अनिवार्य रूप से आगे बढ़ाएं इस अवसर पर अनेक ग्रामीण मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋषि पाल भगत जी ने की तथा संचालन पत्रकार देवेंद्र सैनी ने किया कार्यक्रम में गौतम सिंह राहुल कुमार सैनी सोमपाल सैनी डॉक्टर गजेंद्र सिंह गौरव कुमार लोकेश कुमार दुर्गेश सैनी धूम सिंह सैनी वीर सिंह जयपाल सिंह हरपाल सिंह सैनी गुड्डू सिंह सैनी श्रीमती ओमवती सैनी सहित अनेक स्त्री पुरुष मौजूद रहे कार्यक्रम उपरांत उपस्थित लोगों में महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनके बताए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया।