मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी तथा दीवान सिंह बजेली को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी

देहरादून, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक श्री नरेन्द्र सिंह नेगी तथा अभिनय कला के क्षेत्र में योगदान के लिए श्री दीवान सिंह बजेली को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी है।मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि पारम्परिक लोक गीत के क्षेत्र में श्री नरेन्द्र सिंह नेगी तथा अदाकारी के क्षेत्र में श्री दीवान सिंह बजेली को दिया गया सम्मान प्रदेश का भी सम्मान है। इससे राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के लोक गीत संगीत एवं अभिनय कला को भी पहचान मिली है।