विधायक  सहदेव सिंह पुंडीर ने गणेशपुर मे निर्माणाधीन सुरक्षा दीवार कार्य का औपचारिक निरीक्षण किया

देहरादून , सहसपुर विधायक  सहदेव सिंह पुंडीर  ने ग्राम पंचायत गणेशपुर मे लगभग 1 करोड़ 68 लाख की लागत् से निर्माणाधीन सुरक्षा दीवार कार्य का औपचारिक निरीक्षण किया।

ग्राम गणेशपुर व रतनपुर मे कड़वा पानी राव के दोनो तटो पर बाढ़ सुरक्षा दीवार निर्माण का कार्य वर्तमान मे गतिशील है।
निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद सिंचाई अधिकारियों को विधायक जी ने आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने निर्माण कार्य शीघ्र से शीघ्र व पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के अधिकारियों को आदेश दिये।

बरसात के समय मे कड़वापानी राव मे आने वाला अत्यधिक पानी क्षेत्रवासियो के लिए परेशानी का कारण बनता था। बरसाती पानी व उसके साथ बहकर आने वाले मलबे से क्षेत्र के किसानों की फसलों को भी बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचता था। लेकिन अब शीघ्र ही उक्त नाले के दोनो ओर सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्य पूर्ण होने से जनता को राहत मिलने वाली हैँ।

इस मौके पर अधिसाशी अभियंता सिंचाई खंड रघुबीर गुसाईं जी, अवर अभियंता, सहायक अभियंता व सतपाल बुटोला, दिलबर सिंह कंडारी, अरुणा नेगी, चंद्रपाल सिंह रमोला, भाग सिंह बर्थवाल, रणबीर सिंह नेगी आदि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।