मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से C M आवास स्थित मुख्य सेवक सभागार में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने भेंट की

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सभागार में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार जन अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के प्रति संकल्पबद्ध है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक आगंतुक से भेंट की और उनकी शिकायतों व समस्याओं को सुना। उन्होंने सभी को समस्याओं के यथासम्भव जल्द से जल्द निस्तारण के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि जनता से जो भी वायदे किये हैं उन्हें समयबद्धता के साथ पूरा किया जायेगा।