भाजपा प्रत्याशी सहदेव पुंडीर ने कहा कि जनता का रुख देखकर यह स्पष्ट है कि भाजपा एक बार पुनः #विधानसभा_सहसपुर व पूरे प्रदेश में भारी बहुमत से वापसी करेगी।

देहरादून , सहसपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि मुझे विधानसभा वासियों से मुझे लगातार प्यार मिल रहा हैं। आज भाजपा प्रत्यासी सहदेव सिंह पुंडीर ने जलवायु टावर झाझरा, नौगांव व मांडुवाला में प्रबुद्धजनों को सम्बोधित किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोग क्षेत्र में हुए विकास कार्यों से संतुष्ट दिखे। इस अवसर पर कई लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता भी ली। इस अवसर पर  भाजपा प्रत्याशी सहदेव पुंडीर ने कहा कि जनता का रुख देखकर यह स्पष्ट है कि भाजपा एक बार पुनः #विधानसभा_सहसपुर व पूरे प्रदेश में भारी बहुमत से वापसी करेगी।*