कालाढूंगी से कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा ने किया नामांकन दाखिल किया

कालाढूंगी। कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर शर्मा ने कहा कि कालाढूंगी की जनता विकास के लिए तरस रही है। कालाढूंगी में आज भी मिनी स्टेडियम, रोडवेज बस अड्डा, मंडी जैसी बड़ी योजनाएं अधर में हैं। महेश ने कहा कि जनता परिवर्तन का मन बना चुकी हैं। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में वह बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगे। इस मौके पर संजय किरौला, दीप सती, विक्रम सामंत, गिरीश भट्ट, दीपक बनौला, महेश कांडपाल, कुंदन बोरा, भानु पलडिया, प्रदीप नेगी, अर्णव कंबोज,वकील अहमद, परवेज, रिजवान, त्रिभुवन कन्याल, जनार्दन जोशी शामिल रहे।