संजीव आर्य ने दर्जनों लोगों को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

नैनीताल। नैनीताल के निवर्तमान विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य ने कहा है कि आज उत्तराखंड की जनता कांग्रेस को सत्ता सौंपने के लिए तैयार है। राज्य की जनता भाजपा के पांच साल के कार्यकाल से निराश है। बढ़ती बेरोजगारी व महगाई ने परेशान जनता अब जनविरोधी सरकार को उखाङ फैंकने के लिए तैयार, है।
कांग्रेस नेता व निवर्तमान विधायक संजीव आर्य बेतालघाट मिनी स्टेडियम के हाल में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करते हुए आगामी। चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में साथियों के साथ बैठक में प्रतिभाग कर रहे थे। इस कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। ने कार्यकर्ताओ का स्वागत करते हुए संजीव आर्य ने कहा कि भाजपा ने हमेशा विकास कार्यो को अवरुद्ध किया। साथ ही रोजगार के अवसर समाप्त कर दिए। महगाई चरम पर पहुंच गई। भ्रष्टाचार के चलते गरीब परिवार सरकारी दफ्तरों में चक्कर काट रहे हैं। कहा कि नैनीताल विधानसभा में भाजपा नेता विहीन है। आज खुद को विश्व की सबसे बङी पार्टी कहने वाली भाजपा प्रत्याशी तक आयात कर रही है।