विधायक पुंडीर ने भगवान भोलेनाथ से  मुख्यमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उनके उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की

 

देहरादून -सोमवार को देवभूमि उत्तराखंड के कर्मठ मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने शिव मंदिर सेलाकुई में हवन किया। इस अवसर पर विधायक पुंडीर ने भगवान भोलेनाथ से  मुख्यमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उनके उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की।

इस दौरान जिलाध्यक्ष मीता सिंह जी, सुखदेव फर्षवाण जी, यशपाल कैंतुरा जी, पिंकी देवी जी, अनिल नौटियाल जी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।