विधायक ने समस्याओं को सुनकर त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया

सहसपुर- विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कैंप कार्यालय सुद्धोवाला में सहसपुर विधानसभा क्षेत्र से आए ग्रामवासियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस मौके पर जनता ने सड़क, बिजली, जलभराव, और भूमिकटाव जैसी समस्याओं पर गहराई से चर्चा की।

सभागार में मौजूद विभिन्न गांवों के लोगो ने अपनी समस्याओं को विधायक के सामने रखा। विधायक ने समस्याओं को सुनकर त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

विशेष रूप से, सड़क और बिजली की अपूर्ति में हो रही दीर्घकालिक समस्याओं को लेकर जनता ने अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। जलभराव से होने वाली नुकसान से बचाव के लिए भी विधायक ने उपायों का मार्गदर्शन किया।

इस दौरान दर्शन सिंह रावत, यशपाल सिंह नेगी, सुखदेव फर्षवाण समस्त भाजपा कार्यकर्ता, वरिष्ठ पदाधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।