नव निर्मित शिव मन्दिर में तीन दिवसीय कार्यक्रम पूर्णाहुति के साथ हुआ संपन्न

प्रदीप कुमार

ऊखीमठ/श्रीनगर गढ़वाल। कुण्ड-चोपता राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीढीनुमा खेत-खलिहानों के मध्य बसे चुन्नी गांव में शिव भक्तों से सहयोग से नव निर्मित शिव मन्दिर में आयोजित तीन दिवसीय सकलीकरण यज्ञ शिव लिंग स्थापना व पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हो गया है। वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि तीन दिवसीय सकलीकरण यज्ञ के आयोजन से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा तथा तीन दिनों तक सैकड़ों श्रद्धालुओं सकलीकरण यज्ञ में शामिल होकर क्षेत्र की खुशहाली व विश्व समृद्धि की कामना। सोमवार को विद्वान आचार्य घनानन्द मैठाणी,अमरदेव मैठाणी,यशोधर मैठाणी ने ब्रह्मा बेला पर पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजायें सम्पन्न कर भगवान शंकर,भगवती बाराही सहित 33 कोटि देवी-देवताओं का आवाहन कर आरती उतारी तथा शिव लिंग की विधि-विधान से पूजा-अर्चना व प्राण प्रतिष्ठा कर वेद ऋचाओं के साथ स्थापना की। शिव लिंग स्थापना के बाद विद्वान आचार्यों द्वारा हवन कुंड में अनेक प्रकार की पूजा सामग्रियों से आहूतियां डालकर विश्व शान्ति की कामना की। सकलीकरण यज्ञ के पूर्णाहुति के अवसर पर कई देवी-देवता नर रूप में अवतरित हुए तथा शिव भक्तों को आशीर्वाद दिया। तीन दिवसीय सकलीकरण यज्ञ के समापन अवसर पर विशाल भण्डारें का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों श्रद्धांलुओं ने प्रतिभाग किया। सामाजिक कार्यकर्ता बचन सिंह रावत ने बताया कि सभी ग्रामीणों के सराहनीय सहयोग से तीन दिवसीय सकलीकरण यज्ञ सम्पन्न हो गया है उन्होंने सभी ग्रामीणों व जनमानस का आभार व्यक्त किया। केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि तीन दिवसीय सकलीकरण यज्ञ के आयोजन से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा तथा इस पावन अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के अंसख्य शिव भक्तों ने धर्म की डुबकी लगाकर मनौती मांगी। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता खुशहाल सिंह नेगी,व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट,राजेन्द्र धर्म्वाण,डॉ.कैलाश पुष्वाण,पण्डित रमेश चन्द्र सेमवाल,महिला मंगल दल अध्यक्ष प्रर्मिला रावत,ब्रह्मानंद तिवारी,शिव प्रसाद तिवारी,बीरेन्द्र रावत,इन्द्र सिंह बर्त्वाल,नरेन्द्र रावत,अक्षय पुष्वाण,प्रकाश शुक्ला,अनूप तिवारी,अजय शुक्ला,अरविन्द शुक्ला,प्रेम सिंह रावत,धर्मेन्द्र तिवारी,कर्मवीर बर्त्वाल,संजय तिवारी सहित कई सैकड़ों शिव भक्त मौजूद थे