10 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद के समस्त थाना/चौकियों में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा किया गया योगाभ्यास

आदित्यस्य नमस्कारन्ये कुर्वन्ति दिने दिने।
आयुः प्रज्ञा बलं वीर्यं तेजस्तेषां च जायते॥
 चमोली-10 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद के समस्त थाना/चौकियों में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा किया गया योगाभ्यास
आज दिनाँक 21/06/2024 को 10 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त थाना/चौकियों में पुलिस कर्मियों द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जनपद मुख्यालय गोपेश्वर के पुलिस मैदान में आयोजित योग शिविर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी  हिमांशु खुराना महोदय द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक चमोली  अमित सैनी, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग  प्रमोद शाह, थाना गोपेश्वर, फायर यूनिट गोपेश्वर व पुलिस लाईन में नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग कर योगाभ्यास किया गया।
साथ ही जनपद के समस्त थाना/चौकियों में पुलिस कर्मियों द्वारा योग के माध्यम से आम जनमानस को अपने जीवन में योग अपना कर शारीरिक ब्याधियों से मुक्त रहने हेतु प्रेरित किया गया। योगाभ्यास के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा सूर्य नमस्कार, पद्मासन, वज्रासन, वक्रासन, पवनमुक्तासन, अनुलोम-विलोम प्राणायाम, कपालभाति व अन्य आसन किये गये। कार्यक्रम के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री कुलदीप गैरोला, जिला आयुर्वेदिक एवम यूनानी अधिकारी डॉ सुनिल कुमार रतूड़ी, योग प्रशिक्षक रघुबीर सिंह बर्त्वाल व अन्य मौजूद रहे।
योग का सामान्य अर्थ है जोड़ना। आध्यात्मिक सन्दर्भ में आत्मा को परमात्मा से जोड़ना योग है। योग से शारीरिक क्षमता व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, योग मन को शांत रखता है व विचारों को शुद्ध रखता है। योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह एक जीवन पद्धति है। आइए हम संतुलन, एकता और आत्म-जागरूकता की इसकी शिक्षाओं को अपनाएं।