राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित 1987 में स्थापित हिमालयन संग्रहालय का निरीक्षण किया

नैनीताल- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर स्थित 1987 में स्थापित हिमालयन संग्रहालय का निरीक्षण किया। इस संग्रहालय में पौराणिक इतिहास से लेकर स्वाधीनता संग्राम में उत्तराखंड के योगदान को बयां करने वाले ताम्र पत्रों, दस्तावेजों, छायाचित्रों, सिक्कों व दुर्लभ मूर्तियों का संग्रह किया गया है। संग्रहालय में रखे गए विभिन्न प्रदर्शनों और संग्रहित वस्तुओं को देखकर राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त की।
उन्होंने संग्रहालय के विकास और संरक्षण के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए। राज्यपाल ने एक्सपर्ट कमेटी के सुझाव के आधार पर इसे प्रधानमंत्री संग्रहालय की तर्ज पर आधुनिक रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां पर रखी चीजें ऐतिहासिक महत्व की है जिनका संरक्षण किया जाना जरूरी है। उन्होंने पर्यटन की दृष्टि से इस संग्रहालय को और अधिक आधुनिक बनाने का सुझाव दिया।