समर्थ मां समर्थ भारत संघ प्रदेश महामंत्री बनीं बीना चौधरी*

 

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। हिन्दू जागरण मंच के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवम राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के वरिष्ठ नेता शिवकुमार की टीम आज श्रीनगर पहुंची उनके साथ वायु सेना की रिटायर पूर्व विंग कमांडर व समर्थ मां समर्थ भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष नम्रता तिवारी द्वारा वीना चौधरी को उत्तराखंड प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। नम्रता तिवारी ने कहा कि समर्थ मां समर्थ भारत संगठन पूरे देस में महिलाओं को स्वावलंबी बनाएगा ओर सम्पूर्ण भारत में इस संगठन का विस्तार होगा,कई राज्यों में इस संगठन का विस्तार हो भी चुका है,उसी परिपेक्ष में उत्तराखंड से भी वीना चौधरी को संगठन बनाने की जिम्मेदारी दी गई है,नमृता ने कहा कि यह सिर्फ महिलाओं का संगठन है ओर एक दिन देस में सबसे बड़ा महिलाओं का संगठन होगा,यह संगठन महिलाओं के लिए आरक्षण आर्थिकी सामाजिक,राजनीतिक लड़ाई लड़ेगा। बिना चौधरी को समर्थ मां समर्थ भारत संघ के प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर महिला संगठनों एवं सामाजिक संगठनों ने खुशी व्यक्ति की।