श्रीनगर व्यापार संघ के अध्यक्ष की बहिन प्रमिला लिंगवाल के निधन पर शोक व्यक्त*

 

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर व्यापार सभा के अध्यक्ष दिनेश असवाल की बहिन नर्सरी रोड़ निवासी प्रमिला लिंगवाल पत्नी धीरेन्द्र लिंगवाल 55 वर्ष के आकस्मिक निधन पर श्रीनगर के व्यापार संघ सहित विभिन्न सामाजिक,सांस्कृतिक,शैक्षिक एवं राजनैतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। विदित हो कि स्वर्गीय प्रमिला लिंगवाल पत्नी धीरेन्द्र लिंगवाल का स्वास्थ्य विगत कई दिनों से खराब चल रहा था,परिजनों द्वारा उन्हें बेस चिकित्सालय श्रीनगर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था,मगर गुरुवार रात उनकी मृत्यु हो गयी। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। गुरुवार को उन्होंने बेस अस्पताल श्रीनगर में अंतिम सांस ली। शुक्रवार को श्रीनगर के अल्केश्वर घाट पर उनके पुत्र आशीष एवं आदित्य ने चीता को मुखाग्नि दी है। उनके निधन पर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.ताजबर सिंह कण्डारी,भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष जीतेन्द्र धिरवाण,जिला व्यापार सभा अध्यक्ष श्रीनगर वासुदेव कण्डारी,जिला उपाध्यक्ष व्यापार सभा,जितेंद्र रावत,मोहनलाल जैन,लखपत भंडारी,कुशलानाथं,आंनद सिंह भंडारी,दिनेश पंवार स्टांप विक्रेता,राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल,कांग्रेस नगर अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल,पूर्व सभासद सुधांशु नौडियाल,शिक्षक बीरेंद्र सिंह राणा,महेंद्र वर्तवाल,पूर्व सभासद संजय फौजी,रघुवीर लाल,संदीप नेगी आदि ने अल्केश्वर घाट पर अंत्येष्टि में शामिल होकर उनके निधन पर शोक प्रकट किया।