नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चंद घण्टों में पैठाणी-पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार*

प्रदीप कुमार

पैठाणी/श्रीनगर गढ़वाल। विगत दिवस 2 मई 2024 को स्थानीय निवासी पैठाणी ने थाना पैठाणी पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि संदीप पुत्र तुला लाल ने वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है जिससे वादिनी की पुत्री तीन माह की गर्भवती हो गयी है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना पैठाणी पोक्सो एक्ट बनाम सन्दीप पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा अपराध नाबालिग से सम्बन्धित होने के कारण अपराध की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुये तत्काल थानाध्यक्ष पैठाणी के नेतृत्व में टीम गठित कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी कर अथक प्रयास से अभियुक्त सन्दीप को पैठाणी क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
नाम पता अभियुक्त-
1- सन्दीप पुत्र तुला लाल, निवासी ग्राम कन्डिल (जाजरी), थाना पैठाणी जनपद पौड़ी गढ़वाल
पुलिस टीम-
1. म.उ.नि.दीपिका बिष्ट
2. मुख्य आरक्षी मनोज कुमार