पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा स्ट्रांग रुम का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पिथौरागढ़ -पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा स्ट्रांग रुम का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के परिपेक्ष में दिनांक- 19.04.2024 को सम्पन्न हुई मतदान प्रक्रिया के पश्चात EVM मशीनों की सुरक्षा हेतु एल0एस0एम0 पी0जी0 कॉलेज पिथौरागढ़ में स्ट्रांग रुम बनाया गया है। स्ट्रांग रूम में किसी भी बाहरी व्यक्ति के आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध है तथा स्ट्रांग रुम के आस-पास क्षेत्र की सी0सी0टी0वी0 कैमरों के माध्यम से 24 घण्टे निगरानी की जा रही है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा हेतु इनर कार्डन में अर्धसैनिक बल तथा आउटर कार्डन में पीएसी व आर्म्ड पुलिस बल के साथ समुचित संख्या में स्थानीय नागरिक पुलिस बल को भी नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, श्रीमती रेखा यादव एवं पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़, श्री परवेज अली द्वारा आज दिनांक- 22.04.2024 को स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए EVM सुरक्षा ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधि0/कर्म0 गणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।