विधायक सहदेव सिंह पुंडीर द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई

देहरादून, मंगलवार को शिवालिक नगर मंडल के शौर्य वेडिंग पॉइंट बड़ोवाला में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई जिसमे विधायक लोगों को बताया कि चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करना कितना महत्वपूर्ण है व लोगों को चुनाव की महत्वता और उनके मत का महत्व समझाने के लिए प्रेरित किया। लोगों से चुनाव में भाग लेने और देश के भविष्य को साकार करने के लिए बीजेपी को समर्थन देने का आग्रह किया, लोगों से एकजुट होकर देश के विकास और प्रगति में योगदान करने का आह्वान किया ।इस दौरान संयोजक, बूथ अध्यक्ष ,मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, पोलिंग बूथ एजेंट आदि उपस्थित रहें।