युवा मोर्चा ने चलाया प्रचार अभियान “मोदी दगड़ उत्तराखंड और अनिल बलूनी दगड़ गढ़वाल*

*प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनेवाला के साथ श्रीनगर के गोला बाजार क्षेत्र में मोदी दगड़ उत्तराखंड एवं अनिल बलूनी दगड़ गढ़वाल अभियान के तहत प्रचार प्रसार किया। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनेवाला के साथ श्रीनगर बाजार क्षेत्र में मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए मोदी दगड़ उत्तराखण्ड और अनिल बलूनी दगड़ गढ़वाल अभियान चलाया उन्होंने गढ़वाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। मोदी दगड़ उत्तराखंड एवं अनिल बलूनी दगड़ गढ़वाल अभियान के तहत राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनेवाला ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा देश का चौमुखी विकास किया गया है इसका जीता जाता उदाहरण गढ़वाल क्षेत्र में भी दिख रहा है इसी के कारण आज लोग अबकी बार 400 पार के नारे को बुलंद करने का काम कर रहे हैं उन्होंने गढ़वाल क्षेत्र के प्रत्याशी अनिल बलूनी को अधिक से अधिक मतों से जिताने की अपील भी की। मोदी दगड़ उत्तराखंड एवं अनिल बलूनी दगड़ गढ़वाल अभियान के तहत प्रचार प्रसार में राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनेवाला,राष्ट्रीय मीडिया टीम के सदस्य शेखर वर्मा,युवा मोर्चा के प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर जोशी,निवर्तमान सभासद विनीत पोस्ती,जिला महामंत्री युवा मोर्चा नवीन गुसाई,भाजपा युवा मोर्चा श्रीनगर अध्यक्ष पंकज रावत,विपिन नौटियाल,कीर्ति नेगी,सौरभ जैन,मनमोहन सजवाण,प्रदीप रावत आदि लोग मौजूद रहे गणेश भट्ट भाजपा मीडिया संयोजक,गढ़वाल लोकसभा प्रबंधन समिति।