गौ सेवा संवर्धन समिति द्वारा श्रीनगर में क्लश यात्रा के साथ गौ कथा शुभारंभ

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। आज दिनांक 27 मार्च 2024 बुधवार को गौ सेवा संवर्धन समिति के द्वारा क्लश यात्रा के साथ गौ कथा का शुभारंभ। इस अवसर पर विशाल कलश यात्रा निकाली गई बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं,गौ सेवक, भक्तगण शामिल हुए। मातृशक्ति सिर पर क्लश लेकर श्रीनगर के मुख्य मार्गो से होते हुए बंधन वेडिंग पॉइंट में पहुंची कलश यात्रा में लगभग सौ से ऊपर मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। क्लश यात्रा के दौरान गौ कथा में सेवा का संकल्प लिया। इस कथा को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह के साथ गौ माता के गूंजे जयकारों के साथ पुष्प वर्षा भी की गई और गणेश मंदिर और कंसमर्दनी मंदिर में विशेष पूजन के साथ कलश यात्रा बंधन वेडिंग प्वाइंट में पहुंची जहां पर इस भव्य कलश यात्रा में भाग लेने वाले लोगों का और विशेष तौर पर मातृशक्ति का आभार गौ सेवा संवर्धन समिति द्वारा व्यक्त किया गया।
आयोजन गौ सेवा समर्थन समिति द्वारा आयोजित गौ कथा में वेदव्यास भागवत वेदाचार्य साकेतानंद महाराज ने कहा कि गौ माता की सेवा में पृथ्वी की सारी समस्याएं खत्म हो जाती है, गौ माता की गोबर में लक्ष्मी गणेश विराजमान रहते हैं,गौ माता का गोबर उठाने से मनुष्य की किस्मत बदल जाती है, गौ माता का गोमूत्र एक दवाई की तरह बीमारियों को मिटाने की क्षमता रखता है,गौ माता के मूत्र सेवन से कैंसर जैसी भयानक बीमारि का भी जड़ से नाश होता है।
गौ माता के साथ बछड़े की भी पूजा की जाती है गाय की पूजा करने से घर में सुख समृद्धि और शांति का वास होता है।
गाय का पूजन व सेवा करने से देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
इस अवसर पर गौ सेवा संवर्धन समिति के अध्यक्ष अनुप जोशी, उपाध्यक्ष आनंद भंडारी,सचिव हिमांशु बहुगुणा,मिडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल, कोषाध्यक्ष सूर्य प्रकाश नौटियाल, विष्णु नौडियाल,आंचल,मधु,ध्वन, मनीष,अनूप घिल्डियाल,सत्य प्रसाद घिल्डियाल,अमोद थपलियाल,शालू,लक्की,प्रभा, अजय कुकरेती,दिनेश घिल्डियाल,मुकेश कुकरेती, विनोद घिल्डियाल,हिमांशु, अनमोल,दिव्यांशु,दिनेश उनियाल,आदि लोग उपस्थित रहे।