मांडूवाला, कंडोली, पौंधा की जनता को बड़ी सौगात

सहसपुर- विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने मांडूवाला से पौंधा की ओर जाने वाले बहुप्रतीक्षित संपर्क मार्ग निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर इस कार्य की शुरुआत की।

यह संपर्क मार्ग मांडूवाला से कैरन फैक्ट्री होते हुए गांव कांसवाली – कंडोली – पौंधा को आपस में जोड़ता हैं।

इस दौरान सभी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने विधायक का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया और मिठाई बांटी।
विधायक ने कहा उक्त मार्ग के निर्माण के लिए क्षेत्रवासी काफी लंबे समय से मांग कर रहे थे। जनता को आवागमन में काफी परेशानी होती है जिसका संज्ञान लेते हुए मार्ग निर्माण कार्य को मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत राज्य योजना में स्वीकृत कराया गया हैं। सभी तकनीकी पहलुओं की प्रक्रिया के बाद मार्ग निर्माण कार्य की शासन से स्वीकृति प्राप्त हुई और आज मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो चुका हैं। उक्त संपर्क मार्ग निर्माण कार्य लगभग ₹ 312.18 लाख की लागत से लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के माध्यम से पूर्ण किया जायेगा।

विधायक ने मौजूद लोनिवि के अधिकारियों को उचित गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
विधायक ने इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को बधाई भी दी।

इस दौरान ग्राम प्रधान मांडूवाला संदेश धीमान प्रदेश पंचायक प्रकोष्ठ संयोजक यशपाल नेगी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनूप सेमवाल मनोज बीडीसी निर्मला धर्मपाल प्रदीप जोशी हनुमान कंडवाल माया पांडे संदीप पाण्डेय पूर्व प्रधान प्रदीप पंवार उप प्रधान अंकित शर्मा महेश नंद किशोर आदि भी उपस्थित रहें।