भारतीय किसान संघ उत्तराखंड प्रांत की बैठक संपन्न

लक्सर, भारतीय किसान संघ उत्तराखंड प्रांत की बैठक लक्सर स्थित दीप होटल दीप कृषि फार्म शेखपुरी में प्रदेश कोषाध्यक्ष  कुशल पाल  होटल में प्रदेश अध्यक्ष  भुवन विक्रम डबराल  की अध्यक्षता और प्रदेश महामंत्री  चौधरी कुंवरपाल सिंह  के संचालन में संयुक्त क्षेत्र संगठन मंत्री  शिव कान्त दीक्षित  प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल राणा जी प्रवेश कोषाध्यक्ष  कुशल पाल  संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा जी प्रदेश उपाध्यक्ष  सुधीर शाही  प्रदेश प्रचार प्रमुख  नितिन शाही जी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई ,

जिसमें प्रदेश कार्यालय मंत्री श्रीमान मंगतू सिंह जी प्रदेश मंत्री श्रीमान राजेंद्र सकलानी जी जिला अध्यक्ष उधम सिंह नगर श्रीमान कृष्ण कान्धा तिवारी जिला अध्यक्ष हरिद्वार श्रीमान राजू वर्मा जी जिला अध्यक्ष देहरादून द्वारका चौहान जी प्रदेश उपाध्यक्ष  प्रबल सिंह नेगी  प्रदेश महिला प्रमुख बहन ममता राणा जी प्रदेश कार्य समिति के सदस्य विजय त्यागी जी सुधीर चौधरी लक्सर विकासखंड अध्यक्ष गोरख सिंह और जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर आजाद सिंह जी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे बैठक में 23 24 25 फरवरी भारतीय किसान संघ अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा अजमेर राजस्थान में जाने से पहले 15 फरवरी 2024 तक सदस्यता का कार्य पूर्ण करके ग्राम समिति का गठन करने का निर्णय लिया ,

संयुक्त क्षेत्र संगठन मंत्री  शिव कान्त दीक्षित  ने कहा की विकासखंड समिति का गठन करके संगठन को मजबूत किया जाएगा, जिला बैठक के साथ-साथ विकासखंड की भी मासिक बैठक करनी होगी ,उधम सिंह नगर जनपद के विकासखंड रुद्रपुर प्रतापपुर में 1000 सदस्य एक ही गांव में बनाने का निर्णय लिया, हरिद्वार जनपद के भउरनई सैदाबाद नेतवाला शेखपुरी अकोढा खुर्द देहरादून जनपद के भगवानपुर गांव में 5सौ हृदय से हर गांव में बनाए जाएंगे और किसान संघ को मजबूत किया जाएगा, हर परिवार में सदस्य बनाकर गांव को पूर्ण किया जाएगा, प्रदेश अध्यक्ष  भुवन विक्रम डबराल  ने कहा कि हर ग्राम समिति और विकासखंड में महिलाओं का प्रतिनिधि अनिवार्य रूप से रखा जाएगा ,युवाओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा ने कहा जितनी सदस्यता के रसीद बुक जिस जिले और जिस विकासखंड में पहुंची है, यह पूरी की पूरी कट कर वापस जमा होनी है, ग्राम समिति की सूची और विकासखंड की सूची भी शीघ्र 15 फरवरी तक वापस जमा होनी ,उन्होंने भारत माता पूजन 26 जनवरी अखंड भारत का नक्शा बनाकर अथवा भारत माता का चित्र का पूजन करना है ,महिला पुरुषों की अलग-अलग संख्या जो पूजन में रही उसको लिख कर लाना है,

इसके बाद सभी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सहकारी विकास गन्ना समिति लक्सर जहां 20 दिसंबर 2023 अनिश्चितकालीन धरना गन्ना मूल्य घोषित करने और गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर आज 30वें दिन अर्थात एक महीना पूरा धरना जारी रहा ,हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ना मूल्य 20 और ₹25 बढ़कर 270 और 275 कर दिया है अब उत्तराखंड सरकार को देखते हैं कि किसानों के प्रति कितने सहानुभूति है उत्तराखंड सरकार द्वारा जब तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं होता भारतीय किसान संघ उत्तराखंड की प्रदेश कार्य समिति निर्णय लिया की धरना प्रदर्शन जारी रहेगा ,गन्ना मूल्य घोषित होने के बाद ही धरने पर बैठने वाले को किसानों को सम्मानित करके ही धरना समाप्त किया जाएगा, गन्ना मूल्य घोषित होने से पहले किसी कीमत पर समाप्त नहीं किया जाएगा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा ,

इस मौके पर चौधरी बृजपाल सिंह चौधरी कालूराम पुंडीर रफलसिह रमेश चंद शोभाराम विजयपाल सिंह धर्मराज राणा कल राम चौहान गोरख सिंह डॉक्टर आजाद सिंह कुशल पाल सिंह सतपाल राणा साहित्य सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे