भारतीय किसान संघ का धरना प्रदर्शन 25 वें दिन भी जारी रहा

लक्सर(हरिद्वार)भारतीय किसान संघ उत्तराखंड गन्ना मूल्य घोषित करने और लाभकारी लागत मूल्य ₹400 करने की मांग को लेकर 20 दिसंबर 2023 से आज 25वें दिन भी लक्सर सहकारी गन्ना विकास समिति के प्रांगण में भारतीय किसान संघ का धरना प्रदर्शन जारी रहा ,

जिला अध्यक्ष राज सिंह वर्मा  के नेतृत्व में और प्रादेशिक कोषाध्यक्ष  कुशल पाल  प्रदेश उपाध्यक्ष  सतपाल राणा  संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा की उपस्थिति में जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर आजाद सिंह पूर्व जिला मंत्री राजपाल सिंह इसमसिह कोमल चौहान डॉक्टर रामकुमार सुरेश कुमार धर्मराज राणा श्रीमती रोशनी देवी मनोज सैनी बृजपाल सिंह शोभाराम रमेश कुमार सुधीर कुमार जी लक्सर कपिल कुमार बच्चन सिंह ऋषिपाल सिंह लक्सर विकासखंड के अध्यक्ष गोरख सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ,

इस दौरान  गन्ना मूल्य घोषित करो  पुराना गन्ना मूल्य धोखा है 400 का मौका है नई लगाए गए,सुबह लक्सर विकासखंड के अकोढा खुर्द में जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर आजाद सिंह और विकासखंड के अध्यक्ष गोरख सिंह के साथ भारतीय किसान संघ की सदस्यता बढ़ाने का कार्य किया,

इस मौके पर ज्ञानचंद गुप्ता कुलदीप गुप्ता चंद्रशेखर राजेंद्र गुप्ता विजेंद्र सिंह सत्यपाल सिंह शिवकुमार गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता ने भारतीय किसान संघ के सदस्य बनकर भारतीय किसान संघ को मजबूत करने का संकल्प लिया किसान संघ ने ठाना है लाभकारी मूल्य पाना है ,

इस दौरान संगठन मंत्री उत्तराखंड सुकर्म पाल राणा ने कहा संघ शक्ति कलियुगे शुधा है धर्म के लिए ये धड़कने ये स्वांस हो पुण्य भूमि के लिए इस राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचने के लिए कलयुग में समाज की संगठित शक्ति ही इस देश के काम आएगी जो हमारे भविष्य की आने वाली पीढ़ी के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी