देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर उनके चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया गया।

बिजनौर। देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर उनके चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया गया।
बुधवार को दयाल कुंज बिजनौर में आयोजित जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग आरपी सिंह कुशवाहा ने माता सावित्री के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया तथा पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया गया। अपने संक्षिप्त संबोधन में कुशवाहा जी ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने महिला शिक्षा को बढ़ावा दिया और महिला अधिकारों के प्रति पूरे देश में जन जागरण चलकर महिलाओं को जागृत किया। उन्होंने कहा कि नारी को सशक्त बनाने के लिए एकमात्र शिक्षा ही विकल्प है।
इस अवसर पर मास्टर राजपाल सैनी महात्मा ज्योतिबा फुले वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष प्रधान कल्याण सिंह सैनी मास्टर इंद्रपाल सैनी डॉक्टर शिवराज सैनी सैनी सभा के अध्यक्ष कल्याण सिंह सैनी निजामतपुरा देवेंद्र सैनी पुखराज सिंह सैनी पूर्व प्रधान जहानाबाद सुमेर सिंह सैनी ओम प्रकाश शास्त्री मोहन सिंह राम अवतार सिंह सैनी बृजेश सैनी श्रीमती ओमवती सैनी सहित समाज के अनेक व्यक्ति मौजूद रहे सभी ने माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित करके नमन किया।