चौरास क्षेत्र में निरंकारी संत समागम का समापन*

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। आज चौरास क्षेत्र में सतगुरु माता सुदिक्षा का सत्य संदेश स्टेज पर सतगुरु के प्रतिनिधि कुसुम ममगाईं ने दिया उन्होंने एक निरंकार को जानने की बात कही एक को जानो एक को मानो एक हो जाओ का संदेश देते हुए कहा कि मनुष्य जीवन के रहते ही परमात्मा की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर स्थानीय निरंकारी भक्तों ने बढ़ चढ़कर ईश्वर का संदेश भजन व कीर्तन के माध्यम रेडियो ज्ञान प्रचारक के एन.पोखरियाल ने ब्रह्मा की प्राप्ति भ्रम की समाप्ति पर सतगुरु के विचार प्रकट किये। निरंकारी भक्त ब्रांच संयोजक एच.एल.शाह ने समस्त आएं हुए सन्तों एवं भक्तों का आभार व्यक्त किया।
श्रीनगर निरंकारी मिशन से हरी लाल शाह, गम्मा सिंह आदि लोगों ने विशेष सहयोग दिया।