संत निरंकारी मिशन की ओर से विकासखंड जखोली के ललूड़ी में निरंकारी समागम आयोजित किया गया*

 

प्रदीप कुमार

जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। संत निरंकारी मिशन की ओर से विकासखण्ड़ जखोली की ग्राम पंचायत ललूड़ी में विशाल संत निरंकारी समागम आयोजित किया गया। सत्संग में सभी भक्तों ने आध्यात्मिक गुरु हरदेव सिंह के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया है। रविवार को ललूड़ी गांव में आयोजित संत निरंकारी शिविर को संबोधित करते हुए मिशन के केन्द्रीय ज्ञान प्रचारक राजीव विजल्वाण ने कहा है कि निरंकारी मिशन का उद्देश्य ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति करना है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मज्ञानी से स्वयं की गहन अनुभूति है, जिसके होने के बाद अपने पराये,धनी निर्धन, देशी विदेशी आदि सभी भेद समाप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि जिस मनुष्य की आत्मा में प्रभु का अंश विद्यमान होता है,वह ब्रह्म ज्ञान का अनुभव प्राप्त करता है। कहा कि दास सदगुरु की शरण में आकर आत्मज्ञान की अनुभूति करता है। उन्होंने कहा कि यदि मानव मन में सेवाभाव काम करे, तो वह बहुगुण सम्पन्न जीव होता है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल ने सभी संत निरंकारी भक्तजनों का अपने विकासखण्ड जखोली में अभिनन्दन एवं स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। कार्यक्रम में विधायक भरत सिंह चौधरी,क्षेत्र पंचायत प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल,कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी, क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र भण्डारी, प्रधान ललूड़ी शीला भण्डारी,बीरेंद्र भट्ट, पूर्व प्रधान महावीर पंवार, प्रभु दयाल भण्डारी, मिशन के दिलवरी लाल, शिव लाल मिश्रा, सोहन लाल आदि मौजूद थे। कहा कि जिस प्रकार बड़े, बुर्जुगों का आशीष हमारे लिए अनिवार्य है, उसी प्रकार से वृक्ष भी हमारे जीवन के लिए अत्याधिक महत्वपूर्ण है।