पुलिस की पाठशाला में पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाया गया नशा, साइबर व सामाजिक कुरीतियों का पाठ*

कर्णप्रयाग-  राजकीय इण्टर कॉलेज लंगासू में अमर उजाला फाउण्डेशन के तत्वधान में आयोजित *पुलिस की पाठशाला* कार्यक्रम में *पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग  अमित सैनी* द्वारा बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर छात्र-छात्राओं को कानून की विस्तार से जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं को कानून के दायरे में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने की जरूरत पर जोर दिया। सभी छात्र-छात्राओं को यातायात से जुड़े हुए संकेतों के संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए यातायात के नियमों का पालन करने हेतु बताया। तेजी से बढ़ रहे साइबर क्राइम के प्रति सजग व जागरूक रहने तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा साइबर अपराधों से संबंधी किसी तरह की परेशानी हेतु साइबर सेल चमोली से संपर्क करने हेतु अवगत कराया गया। सभी को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने की हिदायत दी। पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।

अपने सम्बोधन में महोदय द्वारा छात्राओं को बताया की यदि उनके रास्ते में कोई शरारती तत्व गतिरोध करने का प्रयास करता है तो उससे डरे नहीं बल्कि डटकर उसका मुकाबला करे, वर्तमान समय में छात्राएं देश में ही नहीं बल्कि विश्व में अपने दम पर परचम लहरा रही हैं। महोदय द्वारा कहा गया की स्कूल, कालेजों में ऐसी पाठशालाओं का आयोजन होते रहना चाहिए ऐसी पाठशालाओं के आयोजन से कानून का ज्ञान होता है व मनुष्य अपराध करने से बचता है। कार्यक्रम के अंत में महोदय द्वारा छात्र-छात्राओं से पुलिस से सम्बन्धित प्रश्न पूछे गए व सही जवाब देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। सभी बच्चों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।
इस दौरान चौकी प्रभारी लंगासू उ0नि0 श्री अजीत, म0उ0नि0 निशा पाण्डेय, श्री प्रमोद सेमवाल अमर उजाला ब्यूरो चीफ एवं स्कूली स्टॉफ मौजूद रहे।