*नगर आयुक्त श्रीनगर ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत क्लीन टायलेट अभियान का शुभारंभ किया

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर नगर निगम सभागार में क्लीन टायलेट अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के अंतर्गत लोगों को शौचालय के महत्व, बेहतर इस्तमाल, सफाई, रखरखाव एवं आम नागरिकों के कर्तव्यों की जानकारी दी गयी। गुरुवार को नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त नुपूर वर्मा ने क्लीन टायलेट अभियान का शुभारंभ किया। ‌इस मौके पर नूपुर वर्मा ने कहा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत इस अभियान के तहत लोगों को शौचालय के महत्व सहित स्वच्छता के बारें में जागरूक किया गया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि शासन ने कूड़े के निस्तारण करने के निर्देश दे दिये है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अंतर्गत सात स्थानों पर ओपन जीम का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा एनएच में प्रकाश पथ बनाने को लेकर 100 स्ट्रीट लाइटे आ गयी है। साथ ही गंगा दर्शन के समीप बने बहुचर्चित गौशाला को भी स्वीकृति मिल गयी है। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवांण, उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी सहित आदि लोग मौजूद थे।