लम्बे समय से फरार चल रहे वारंटी को कोतवाली जोशीमठ पुलिस ने अलीगढ़ उ0प्र0 से किया गिरफ्तार

चमोली- लम्बे समय से फरार चल रहे वारंटी को कोतवाली जोशीमठ पुलिस ने अलीगढ़ उ0प्र0 से किया गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव (IPS) द्वारा मा0 न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट की शत-प्रतिशत तामील हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। महोदया के आदेश के अनुपालन में कोतवाली जोशीमठ पुलिस द्वारा दि0 26.11.23 को मा0 न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट जोशीमठ द्वारा वा0सं- 66/2023, धारा 279/337/338/427 भादवि से संबंधित अभियुक्त/वारंटी विजय सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी मोहल्ला बीस हजारी गौरई थाना इगलास जनपद अलीगढ़ उत्तर प्रदेश उम्र करीब 32 वर्ष को अलीगढ़ उत्तर प्रदेश से गिरफतार कर किया गया। जिसे आज मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी पुलिस टीम-

1. अ0उ0नि0देवेंद्र सिंह
2. हे0कानि0 भूपेंद्र सिंह