लाेस्तु बडियारगढ़ क्षेत्रीय विकास संगठन के द्वारा बैकुंठ चतुर्दशी की पावन बेला पर गलखयेश्वर महादेव मेला 25-26 नवंबर को आयोजित

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड की देवभूमि में भगवान शिव का वास है प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर एकदम घने जंगलों के बीच में प्राकृतिक धरोहर श्री गलखयेश्वर महादेव उत्तराखंड के जनपद टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर ब्लॉक में स्थित पट्टी बडियारगढ़ के गलखया घाटी में पिछले 2-3 वर्षो की भाती इस वर्ष भी बैकुंठ चतुर्दशी की पावन बेला पर श्री गलख्येश्वर महादेव की गुफा में वर्षों पुरानी परंपरा को पुनर्जीवित करते हुए खड़े दिए एवं पूजा अर्चना का दो दिवसीय कार्यक्रम होना सुनिश्चित हुआ है।
दिनाँक 25 नवंबर 2023 सुबह 10 बजे तेगड़ बाजार से स्थनीय वाद्य यंत्रों के साथ भव्य जल कलश यात्रा के साथ पथ गमन होगा व सुबह 11 बजे श्री गलख्येश्वर महादेव जी के गुफा परिसर पर पहुंचकर तत्पश्चात जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना प्रारंभ कर भगवान श्री महादेव की स्तुति गान में, गलख्या घाटी को सम्मिलित कर अपनी आस्था को उजागर करेंगे। संध्या की बेला पर श्री गलख्येश्वर महादेव की स्तुति में ग्रामीण क्षेत्रीय महिला मंगल दलों द्वारा भजन कीर्तन आराध्य देव श्री गलख्येश्वर महादेव को समर्पित होंगे।
दिनाँक 26 नवंबर 2023 पुनः जलाभिषेक,भजन कीर्तन एवं पूजा अर्चना के साथ शाम के चौथे पहर पर हवन अनुष्ठान कर इस आयोजन का समापन होगा।


इस मौके पर आयोजक लोस्तु बडियारगढ़ क्षेत्रीय विकास संगठन के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। संगठन अध्यक्ष रामेश्वर बर्तवाल का कहना है कि श्री गलख्येश्वर महादेव की खोली का पुनर्निर्माण कार्य एवँ आयोजन की अन्य तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। इस बार कार्यक्रम पूर्व से भव्य एवं दिव्य होगा,भगवान श्री गलख्येश्वर महादेव के आशीर्वाद से गलख्या घाटी को एक प्रमुख धार्मिक तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करेंगे, जिससे रोज़गार सृजन होगा, और बहुत जल्द गुफा के चारों ओर लोहे की एंग्लो एवँ जाली से कवर किया जायेगा ताकी जंगली जानवरों का भय ना रहे और भगवान भोलेनाथ के भक्तजन पूरे साल कभी भी श्री गलख्येश्वर महादेव के दर्शन हेतु गलख्या घाटी आ सकते हैं।
लाेस्तु बडियारगढ़ क्षेत्रीय विकास संगठन के पदाधिकारी सदस्य गण जिनके द्वारा बैकुंठ चतुर्दशी की पावन बेला पर गलखयेश्वर महादेव मेला आयोजित किया जा रहा है जिसमें तीर्थ पुरोहित ओमप्रकाश गोदियाल, संरक्षक जगवीर सिंह रावत, संरक्षण सराेप सिंह भंडारी, अध्यक्ष रामेश्वर बर्तवाल, उपाध्यक्ष राकेश चंद्र गैरोला, महासचिव आलम सिंह जयाड़ा, सचिव विपिन नेगी, प्रचार सचिव लक्ष्मण सिंह बर्तवाल, कोषाध्यक्ष जसपाल पंवार, उपकोषाध्यक्ष राजेंद्र बर्तवाल, संगठन सचिव प्रीतम कैंतुरा आदि सभी क्षेत्रीय जनता सभी भक्तों का तहदील से हार्दिक अभिनंदन करती है।