राष्ट्रीय एकता दिवस पर अपर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों व कार्मिकों को शपथ दिलाई

प्रदीप कुमार

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय एकता दिवस पर अपर जिलाधिकारी ईला गिरी ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों व कार्मिकों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के रूप में हर वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार पटेल ने भारतीय रियासतों को देश में मिलाने पर महत्वपूर्ण योगदान निभाया है। उन्होंने देश के लिए उनके असाधारण कार्यों के लिए उन्हें हमेंशा याद किया जाता है, उन्होंने भारत को एकजुट रखने के लिए कड़ी मेहनत की थी। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित अधिकारी व कार्मिकों को राष्ट्र की एकता,अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने को कहा। इसके अलावा समस्त कार्यालयों, तहसील, विकासखंडों में भी राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली गई।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी स्मृता परमार, खनन अधिकारी रवि नेगी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अजीत रावत, मनोज रावत, सहायक नाजिर मेहबान सिंह सहित निशा, सीमा, शेखर, कविता व अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित थे।