चमोली पुलिस के 3 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक व उत्कृष्ट सेवा पदक  से सम्मानित 

 

चमोली -पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा उत्तराखंड पुलिस में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने के लिए आज राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) के अवसर पर चमोली पुलिस के 03 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक व उत्कृष्ट सेवा पदक  प्रदान किए गए।

पुलिस अधीक्षक चमोली  रेखा यादव  द्वारा उक्त सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को उक्त सम्मान मिलने पर बधाई दी गयी है तथा सभी से भविष्य में भी इसी प्रकार से मेहनत व लगन से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किये जाने की अपेक्षा की गयी है।

*अति उत्कृष्ट सेवा पदक सम्मान प्राप्त अधिकारी*
1. श्री देवेन्द्र सिंह रावत, निरीक्षक, कोतवाली कर्णप्रयाग

*उत्कृष्ट सेवा पदक सम्मान प्राप्त अधिकारी/कर्मचारीगण*
1.  नवनीत भंडारी, उपनिरीक्षक, प्रभारी एसओजी चमोली
2. श्री मुकेश कुमार, अ0उ0नि0, कोतवाली श्री बद्रीनाथ
3. श्री नरेश कुमार, हे0कां0, थाना गोपेश्वर