गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर इंडोर स्टेडियम और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खेल गतिविधियों बंद

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर इंडोर स्टेडियम में सत्र 2023-24 की अंतर महाविद्यालय जूडो महिला एवं पुरुष और कुश्ती महिला एवं पुरुष की 1 से 6 नवंबर तक आयोजित की जायेगी। इस दौरान इंडोर स्टेडियम में वर्तमान में पंजीकृत समस्त खिलाड़ियों के अभ्यास हेतु प्रतिबंधित रहेंगा। वहीं दूसरी ओर चौरास परिसर में होने वाले गढ़वाल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को देखते हुए स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 29 अक्तूबर से 8 नवंबर तक सभी प्रकार की खेल गतिविधियों को प्रतिबंधित किया गया है। विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक मोहित सिंह बिष्ट ने बताया कि 9 नवंबर से सभी प्रकार की खेल गतिविधियां पूर्ववत संचालित की जाएंगी।