शिक्षा स्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के जन्म दिवस के उपलक्ष में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू में भर्ती मरीजों को फल दूध वितरण किया

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। बूथ सशक्तिकरण अभियान के निर्मित खिर्सू मंडल पहुंचे प्रवासी विनय घिल्डियाल आज प्रदेश के स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के जन्मदिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं की ओर से कैबिनेट मंत्री को शुभकामनाएं प्रेषित करी। इस अवसर पर सीएचसी खिर्सू में भर्ती मरीजों को फल दूध वितरण किए गए। प्राथमिक विद्यालय खिर्सू में अध्यनरत नैनिहालों को भी फल वितरित किए गए। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना भगवान घड़ियाल देवता से करी। तत्पश्चात महिला मोर्चा खिर्सू, युवा मोर्चा खिर्सू,पोखरी शक्ति केंद्र के बूथ ग्वाड़ का सत्यापन किया गया। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि प्रदेश सरकार के द्वारा किए विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ताओं का है। जन सामान्य को सरकारों के द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ लेने के लिए कार्यकर्ता प्रेरित मदद करने का कार्य करें। इस अवसर पर खिर्सू मंडल महामंत्री अनिल भंडारी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का सपना है की हर बच्चे को उचित से उचित शिक्षा प्राप्त हो सके जितना अधिक लोगो को शिक्षा प्राप्त होगी उतना ही अधिक हमारे राज्य का विकास होगा शिक्षा को और अधिक गुणवान बनाने के प्रयास में मंत्री और सरकार द्वारा उच्चतम कदम उठाए जा रहे हैं सरकार द्वारा जल्द ही नई शिक्षा नीति को लागू किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो सरकारी स्कूल भी प्राइवेट स्कूलों की तरह अपडेट हो सकेंगे वह अपनी विधानसभा श्रीनगर से इस येाजना को अमलीजामा पहनाने की रणनीति बना रहे हैं ऐसे में जल्द श्रीनगर विधानसभा से उत्कृष्ट विद्यालय खोला जाएगा
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के अंर्तगत नगर मेडिकल कॉलेज के टीचिंग बेस अस्पताल में अति आधुनिक स्किल सेंटर का शिलान्यास किया गया है जिसका लाभ पूरे प्रदेश को मिलेगा। प्रदेश में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज को सुधारने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। राज्य सरकार का मकसद राजकीय अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और इमरजेंसी डिपार्टमेंट में काम करने वाले डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल स्टाफ को इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज की ट्रेनिंग देना है, ताकि किसी भी गंभीर स्थिति से बेहतर स्थिति से निपटा जा सके। साथ ही उत्तराखंड भाजपा सरकार द्वारा समय समय पर चिकित्सा स्वास्थ्य शिविरो का आयोजन किया जा रहा है प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है और दूरगामी क्षेत्रो में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मंशा से निरंतर प्रयासरत है।
मंत्री के प्रयासरत प्रदेश सरकार द्वारा विकास कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा है सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार मिलकर महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर प्रतिबद्ध है मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का संकल्प है कि महिलाओं को वह सभी सुविधाएं वह अवसर मिले जिससे वह अपने जीवन में और समाज में उन्नति कर सके। प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा के लिए घर में शौचालय निर्माण कराए गए हैं ताकि कोई भी खुले में शौचालय न जाए। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूह का गठन किया है।
प्रदेशभर में मनाये जा रहे गढ़भोज दिवस पर सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने उत्तराखंड के परम्परागत अनाजों को बढ़ावा देने के लिये सभी राजकीय विद्यालयों में राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करने का ऐलान किया है। जिससे उत्तराखंड की युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति व परम्परागत ज्ञान के साथ ही पहाड़ के अनाजों के बारे में भी जानकारी हासिल हो सके। डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि भारत सरकार ने देश में मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिये केन्द्रीय बजट में वित्तीय प्रावधान करते हुये अन्नश्री योजना शुरू की है, ताकि देशभर में परम्परागत मोटे अनाजों (मिलेट्स) के उत्पादन को बढ़ावा देकर किसानों की आय को दोगुना किया जा सके। कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के जन्मदिन के उपलक्ष पर खिर्सू मंडल के मंडल महामंत्री अनिल भंडारी, मंडल अध्यक्ष रमेश मंद्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता देवी, प्रधान संघ अध्यक्ष बृजमोहन बहुगुणा, मनीषा बहुगुणा, किरण, विकास, नरेंद्र, मीडिया प्रभारी अनन्त भंडारी आदि कार्यकर्ताओं ने मंडल में भ्रमण कर लोगो को स्वास्थ्य,शिक्षा और स्वरोजगार से संबंधित सरकार की योजनाओं से जागरूक किया।