केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान देर शाम को बीजेपी प्रदेश मुख्यालय देहरादून में पहुंचे : भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत किया

देहरादून- भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान देर शाम को बीजेपी प्रदेश मुख्यालय देहरादून में पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह का जोरदार स्वागत किया. गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यत गौतम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।

जानकारी के मुताबिक भाजपा प्रदेश मुख्यालय में अमित शाह ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें की। इस दौरान जहां अमित शाह लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के बारे में संगठन के नेताओं से जानकारी ली वहीं उन्हें चुनाव की तैयारियों को लेकर गुरु मंत्र भी दिया।

पार्टी कार्यालय में रात्रि भोजन उपरांत अमित शाह दिल्ली रवाना हो गए।