उच्च न्यायालय उत्तराखंड के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने 2 अक्टूबर 2023 को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पौड़ी में स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया

प्रदीप कुमार

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड नैनीताल द्वारा 15 सितंबर, 2023 से 02 अक्टूबर, 2023 तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाये जाने तथा दिनांक 02 अक्टूबर, 2023 को ‘स्वच्छ भारत दिवस’ मनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया था।
जिसके अनुपालन में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर जिला न्यायाधीश आशीष नैथानी अध्यक्ष/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा समस्त अधिवक्तागण बार संघ पौड़ी गढ़वाल के द्वारा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए। इसके पश्चात समस्त अधिवक्तागण एवं कर्मचारियों द्वारा जिला न्यायालय परिसर पौड़ी गढ़वाल में सफाई अभियान चलाया तथा रैली के माध्यम से लोगो को जागरूक किया गया।


दूसरी तरफ इस शुभ अवसर पर सिविल जज रजनीश मोहन द्वारा न्यायालय परगना में ध्वजारोहण किया गया एवं महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण भी किया गया।
इस अवसर पर सिविल जज रजनीश मोहन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों द्वारा न्यायालय परिसर के आसपास श्रमदान किया गया एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेश जोशी, संरक्षक अनूप श्री पांथरी, सचिव ब्रह्मानंद भट्ट, विवेक जोशी, बलवीर सिंह रौतेला, नितेश भारती, रीडर ज्योतिष कुमार, आशुलिपिक हिरदेश कुमारी, कनिष्ठ लिपिक नीति बृजमोहन सिंह प्रतिलिपिकर,आनंद प्रसाद भारती एवं उपनल कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।